- 10 मीटर की दूरी से एके -47 बुलेट राउंड को रोक सकता है यह हेलमेट, वजन केवल 4 किलोग्राम
- लगभग 1000 मीटर ऊंचाई पर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरा सेना का जवान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 दिवसीय डिफेन्स एक्सपो (Defence Expo) का आयोजन चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फ़रवरी को इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था। डिफेन्स एक्सपो का कार्यक्रम 9 फ़रवरी तक आयोजित किया जाएगा। आज 7 फ़रवरी को डिफेन्स एक्सपो में कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की ताकत और उसकी सुरक्षा के बारे में लोगों को बताया और दिखाया गया। भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) ने दुनिया का पहला हेलमेट विकसित किया है जो 10 मीटर की दूरी से एके -47 बुलेट राउंड को रोक सकता है। इसका वजन केवल 1.4 किलोग्राम है।
Lucknow: Indian Army’s College of Military Engineering jointly with a private firm has developed India's first&world's cheapest gunshot locator. It can locate exact location of bullet from distance of 400 meters which will help to locate&neutralise terrorists faster. #DefExpo2020 https://t.co/m2jb5d81qy pic.twitter.com/9vLih6LBvb
— ANI UP (@ANINewsUP) February 7, 2020
भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने इसके अलावा एक निजी फर्म के साथ मिलकर भारत का पहला और दुनिया का सबसे सस्ता गनशॉट लोकेटर विकसित किया है। यह 400 मीटर की दूरी से बुलेट के सटीक स्थान का पता लगा सकता है जो आतंकवादियों का तेजी से पता लगाने और उनके हमले को बेअसर करने में बहुत मदद करेगा। डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 कम्पनियाँ और भारत की 857 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। 1000 से ज़्यादा यह सभी कम्पनियाँ अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं।
DEFEXPO 2020 : चप्पे चप्पे पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राजधानी लखनऊ में वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में करीब 43 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में हथियारों की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा बाजार सजाया गया है जिसका विषय डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखा गया है। आज शुक्रवार के दिन भारतीय सेना ने भी अपने पराक्रम से लोगों को रोमांचित किया। भारतीय सेना के जवानों ने रस्सी के सहारे लगभग 1000 मीटर ऊंचाई पर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतर कर दिखाया तो करतब देखने वाले लोगों ने जवानों की खूब तारीफ की और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाया।