पंखुड़ी पाठक का मोदी सरकार पर सीधा हमला,बोली और कितना गिरोगे और भारत को गिरायेंगे?

ट्रांसपैरेंसी इंटरनैशनल की तजा रिपोर्ट के मुताबिक Corruption Perceptions Index में भारत 78 वे पायदान से खिसक कर 80 पर पहुंच गया है। ये पिछले साल की रिपोर्ट है,जिसे देख लगता है की मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर कंट्रोल नहीं कर पायी है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और वर्तमान में कांग्रेसकी प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। पंखुड़ी पाठक ने लिखा की ‘अब ये कितना गिरेंगे और कितना भारत को गिरायेंगे?’

CPI की रिपोर्ट में 180 देशों को शामिल किया गया है, जिसमे भारत 80 वे स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्कोर 41 अंक है। Corruption Perceptions Index (CPI) की रिपोर्ट से पता चलता है की बीते दिनों में भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा है और मोदी सरकार के दावे पूरी तरह से झूठे साबित हुए है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार उन देशो में देखा गया , जहाँ पर अपारदर्शी तरीके से फंडिंग की जाती है और ये सबसे ज्यादा चुनावों के दौरान होता है। जहाँ पर पार्टियां सरकार बनाने के लिए धनी और रसूक वालों को टिकट देती है और उन्ही की सुनती है फिर चाहे वो अपराधी ही क्यों न हो।

ATM मशीन में निकला खूफिया कैमरा, मचा हड़कंप

लोकतंत्र की हालत भी ख़राब

द इकोनॉमिस्ट ग्रुप की EIU के सूचकांक में भारत 10 पायदान निचे गिर गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 41 वे स्थान से 51 स्थान पर आ गया है। इंडेक्स में भारत को 6.9 अंक मिले है। जिसका अर्थ है, त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र। जो बताता है की भारत में इस समय लोकतंत्र की हालत क्या है। ये सब भारत की किसी विरोधी पार्टी द्वारा बनायीं गई रिपोर्ट नहीं है, बल्कि अंतराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सर्वे के बाद बनायीं गयी रिपोर्ट है। जो चिंतनीय है। इससे पता चलता है की मोदी सरकार कई वादों और दावों पर विफल रही है।

About Author