BRICKS में चीन के सामने पीएम ने आत्मनिर्भर भारत व आतंकवाद पर कही ये बातें

pm modi speech in BRICS Summit
image source - google

आज मंगलवार को 12वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन हुआ। जिसमें BRICKS के सदस्य देश (ब्राजील,रूस, भारत,चीन और दक्षिण अफ्रीका) शामिल हुए। इसमें पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कई बड़ी और अहम् बातें कहीं।

1. आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ी समस्या है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आतंकवादियों को समर्थन और सहायता देने वाले देशों को भी दोषी ठहराया जाए और इस समस्या का संगठित तरीके से मुकाबला किया जाए और ऐसे देशों की जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

2. पीएम ने कहा कि 2021 में, BRICS को 15 साल पूरे हो जाएंगे। हमारे ‘शेरपा’ पिछले वर्षों में हमारे द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों के मूल्यांकन के लिए एक रिपोर्ट बना सकते हैं।

3. भारत की संस्कृति में पूरे विश्व को एक परिवार कि तरह माना गया है। अतः हमारे लिए UN जैसी संस्था का समर्थन स्वाभाविक था।

4. भारत का मानना है कि UN सिक्योरिटी काउन्सिल में रिफार्म बहुत ही अनिवार्य है। इस विषय पर हमें अपने BRICS पार्टनर के समर्थन की अपेक्षा है।

5. UN के अतिरिक्त कई अन्य अंतराष्ट्रीय संस्थाएं भी वर्तमान वास्तविकता के अनुसार काम नहीं कर रही है। WTO, IMF, WHO जैसे इंस्टीटूशन्स में भी सुधार होना चाहिए।

6. Covid के बाद की वैश्विक रिकवरी में BRICS इकोनामी की अहम भूमिका होगी। हमारे बीच विश्व की 42 % से अधिक की आबादी बसती है और हमारे देश ग्लोबल इकोनामी के मुख्य इंजन जैसे है। BRICS देशों के बीच आपसी व्यापार बढ़ने का बहुत स्कोप है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × four =