आयकर विभाग ने PAN कार्ड को लेकर सख्त कदम उठाया है और कहा है कि जो 31 मार्च 2022 तक अपने PAN Card को आधार से लिंक नहीं करेगा उसका PAN Card Inactive हो जायेगा और निष्क्रिय होने पर उपयोग करने पर 10 हजार रूपए का भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। आपको बता दे इस डेट को बढ़ाया गया है जिससे लोग PAN Card को Aadhar Card से लिंक कर सके।
31 मार्च 2022 तक जिन लोगों ने अपने PAN Card को Aadhaar Card से लिंक कराया,उनके PAN Card को आयकर विभाग रद्द कर देगा। रद्द होने के बाद आप उसको कहीं लगा नहीं सकते। क्योंकि अगर अपने ऐसा किया तो आपको यकीनन 10 हजार रूपए जुर्माने के रूप में देने होंगे। तो अब यदि अपने भी आज कल के चक्कर में PAN Card को Aadhaar Card से लिंक न कराया हो तो तुरंत करा ले। अन्यथा 10 हजार रूपए जुर्माने के लिए तैयार रखें।
Table of Contents
PAN Card हुआ रद्द तो होगी ये समस्या
PAN Card रद्द होने पर आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे –
1. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
2. जमीन या घर खरीदने में समस्या
3. अकाउंट से (50 हजार से ज्यादा) राशि निकालने की लिमिट
4. म्यूचुअल फंड व शेयर में पैसा इन्वेस्ट करने में समस्या
अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते है तो तुरंत PAN Card को Aadhaar Card से लिंक करा ले। अन्यथा आप पर सेक्शन 272B के तहत जुर्माना लगाया जायेगा।
बता दें यदि आपका PAN Card न बना हो तो आप online आवेदन कर सकते है। बस आपको Form भरना होगा और 10 मिनट में PAN Card आपको मिल जायेगा। आप उसे Download करके प्रिंट करा सकते है।
कैसे करें PAN Card के लिए अप्लाई?
1. आधिकारिक Website पर जाये और Instant PAN through Aadhar पर क्लिक करे।
2. इसके बाद Get New PAN पर क्लिक करे।
3. अब आपके सामने एक नया Page खुलकर आ जायेगा, इसमें आपको अपना आधार नम्बर डालना होगा। अब Recaptcha डालें हुए Generate OTP पर क्लिक कर दें।
4. अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा, इसको भरने के बाद E-mail ID दे और अपने बारे में कुछ जानकारी दें। 5. ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको PAN नम्बर मिल जायेगा।
अब आप ‘Check Status/Download PAN‘ पर क्लिक कर PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते है। PDF Download करने के बाद उसे हार्ड कॉपी में निकलवा ले।
PAN Card-Aaadhar Card लिंक कैसे करें?
• Pan card-Aadhar card से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं.
• वेबसाइट पर अपनी बाईं तरफ आपको क्विक लिंक्स का ऑप्शन मिलेगा. यहां आपको ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करना है.
• अब अपना पैन, आधार नंबर और नाम एंटर करे. इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा.
• ये OTP को डालने के बाद आपका आधार और पैन लिंक हो जाएगा.
PAN-Aaadhar से लिंक है या नहीं ऐसे करें पता
• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxgov.in पर जाएं।
• अब Our Service पर क्लिक करें, वहां आपको Link Aadhaar का ऑप्शन मिल जायेगा।
• इसके बाद आपको Link Aadhaar Know About Aadhaar Pan Linking Status पर क्लीक करना होगा।
• अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे। वहां अपना PAN (Number)और Aadhaar Card की जानकारी दें।
• इसके बाद ‘View Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें।
• इतना करने के बाद आपको Status देखकर पता चल जायेगा कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।
Read Also
Pan Card ऑनलाइन अप्लाई और Status Check/Download कैसे करें?
अब 10 मिनट के अंदर बनेगा PAN Card,जाने प्रक्रिया
e-Aadhar: क्या है और कैसे Download करें Step by Step पूरी जानकारी