18-44 आयु वर्ग के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाई गई वैक्सीन, ऑक्सीजन पूर्ति के लिए दिया बड़ा आदेश

Up coronavirus case
image source - google । amar ujala
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पिछले बताया कि 24 घंटों में COVID19 के 18,125 नए मामले सामने आए हैं और 26,712 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,06,615 है। अब तक कुल 13,40,251 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 85.7% है।
कल प्रदेश में 2,45,986 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,36,51,487 सैंपल्स की जांच की गई हैं।
18 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,11,63,988 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 29,35,607 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि लगभग 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत सरकार से प्राप्त हुए थे। 17,000 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने का आदेश जारी कर दिया गया है। हर ग्राम में CHC में 20 ऑक्सीजन बेड सृजित करने का अभियान चलाया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × five =