UP : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे जल शक्ति बाढ़ नियंत्रण मंत्री

Source - Google

UP : उत्तर प्रदेश की सरकार बाढ़ ग्रसित इलाकों में मदद पहुँचाने के लिए दिन रात काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने बाढ़ से बिगड़ते हालात के बीच बढ़ से परेशान जगहों का दौरा किया। डॉ महेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिस लाइन सभागार में बाढ़ के हालात को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। महेंद्र सिंह ने हर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को समय से राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।

डॉ महेंद्र सिंह ने सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस लाइन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को बाढ़ राहत किट भी बांटी। आपको बता दें मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में राप्ती और नेपाल से आने वाली नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भेजा है।

सुप्रीम कोर्ट ने रचा इतिहास, 9 जजों ने एक साथ की शपथ ग्रहण

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ से 300 से ऊपर गांव प्रभावित और 115 गांव मैरुण्ड है। जहां स्थानीय विधायक सांसद और जिला प्रशासन लगातार दौरा कर लोगों की मदद कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में और तेजी से राहत कैसे पहुंचाया जाए इसको लेकर खास प्लान तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश की सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन रात काम कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen − twelve =