UP : बाहुबली विधायक राजा भइया के जनसेवा संकल्प यात्रा से राजनीती गर्म

Raghuraj Pratap Singh

UP : भाजपा और सपा जैसी बड़ी राजनैतिक पार्टियों को जिला पंचायत चुनाव में हराने वाली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी राजनीती में एक बड़ा नाम है। जिसको उसके छेत्र में हराना लगभग न मुमकिन है कुण्डा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के जनसेवा संकल्प यात्रा से सियासी तापमान चढ़ गया है।

बीते दिन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया ने जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू की। जनसेवा संकल्प यात्रा कुण्डा से प्रतापगढ़ और फिर सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंची। राजा भईया की जन सेवा संकल्प यात्रा से कई अनुमान लगाए जा रहे है। राम भक्त रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया अयोध्या पहुंचकर राम लला और बजरंगबली के दर्शन किया। जिसके बाद प्रदेशव्यापी दौरे का शुभारंभ किया।

सुप्रीम कोर्ट ने रचा इतिहास, 9 जजों ने एक साथ की शपथ ग्रहण

राम लला के दर्शन कर राजा भईया ने जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की। मिडिया से बात करते हुए राजा भइया ने कहा जीवन में जो भी काम किया है श्री राम का आशीर्वाद लेने के बाद ही किया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का जनसंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में जनसेवा संकल्प के नाम से चलेगा। जिलापंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के भाजपा और सपा को चुनावी अखाड़े में पटकने के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

sixteen − 13 =