UP: बाढ़ प्रभावित गांवों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

up cm yogi adityanath
image source - google

इस समय हो रही भारी बारिश की वजह से कई नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से यूपी के 114 गावों में बाढ़ आयी है। कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन गावों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन ज़िले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी और फिर उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।

सीएम योगी ने कहा कि आज मैंने जालौन और हमीरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ज़िला प्रशासन राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है और किसी भी पीड़ित परिवारों को कोई असुविधा न हो ये प्रयास किया जा रहा है।

Saksham Yuva Yojana 2021: पात्रता, पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज क्या है?

बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमों को लगाया गया है। जालौन में बाढ़ से प्रभावित 114 गांव में नाव की व्यवस्था की गई है। प्रशासन, पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राहत के साथ-साथ सुरक्षा और बचाव कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × five =