असम में मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

cm yogi attack on congress
image source - google

असम में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि शंकरदेव ने हमें घुसपैठ की समस्या के प्रति सचेत किया था और इसलिए कांग्रेस शंकरदेव को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाई।

कांग्रेस की नीति समृद्धि नहीं, तुष्टिकरण और येन-केन-प्रकारेण सत्ता प्राप्त करने की थी। इसकी कीमत लंबे समय तक असम वासियों को उग्रवाद के रूप में चुकानी पड़ी।

असम की धरती शंकर देव की धरती भी है। वे ऐसे दूरदर्शी महापुरूष थे जिन्होंने भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाते हुए घुसपैठ की समस्या के बारे में ध्यान आकर्षित किया था। इसीलिए शंकर देव को कांग्रेस ने मान्यता नहीं दी।

BJP के रथ यात्रा पर हुए हमले पर बोले प्रकाश जावड़ेकर

असम विकास में पिछड़ा है इसके पीछे कांग्रेस है। कांग्रेस कभी विकास की पक्षधर नहीं रही। यह नया भारत है जहां सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। हम विकास की योजनाओं में किसी के साथ जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seven − two =