UP: 2 महीने से किसान क्रय केंद्रों पर जमे हुए, लेकिन नहीं हुई धान खरीद

Kisan andolan
Kisan andolan

धान खरीद न होने को लेकर आज की सागर रावटसगंज नवीन मंडी में पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के बैनर तले किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पिछले 2 महीने से किसान क्रय केंद्रों पर जमे हुए हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा पोर्टल बंद होने और तमाम समस्याएं बताकर धान खरीद नहीं किया जा रहा है।

जबकि धान खरीद 28 मार्च तक किया जाना है। इस प्रदर्शन को देखते हुए तत्काल मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। जिसमें पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को एसडीएम सदर के द्वारा हिरासत में लिया गया। किसानों का आरोप है कि धान खरीद न होने और आसपास लोगों द्वारा धान चोरी किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया।

धान चोरी का मामला भी आया सामने

बीती रात एक किसान की 5 बोरी धान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने धान चोरी कर रहे युवक व धान को बरामद कर लिया। जबकि मौके पर पहुंचे एसडीएम ने इस विषय पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

यूपी: अगर आप किसान है तो इन 3 योजनाओं की जानकारी आपके लिए है जरुरी

सोनभद्र के रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी समिति में धान खरीद केंद्र पर आज पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के बैनर तले किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया दो 2 महीने से यहां किसान अपना धान लेकर बेचने के लिए नंबर लगाए हुए हैं। लेकिन धान खरीद एजेंसियों व प्रशासन के द्वारा तमाम समस्याएं बताकर धान खरीद नहीं किया जा रहा है।

आज किसानों ने सुरक्षा और धान खरीद को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि किसानों के द्वारा यह मांग की जा रहा है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा यह आंदोलन दिनों दिन बढ़ता जाएगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 13 =