देश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को देखते हुए अब कई राज्य इसके खिलाफ कानून बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के बारे में जानकारी दी थी और अब उत्तर प्रदेश में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
हालांकि लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने के लिए तैयारी मध्य प्रदेश से पहले ही उत्तर प्रदेश में चल रही थी। लेकिन अब यह और तेज हो गई है। गृह विभाग ने कानून विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा है। अब जल्द ही इस पर सख्त कानून बन सकता है।
कानून में सजा के ये हो सकते हैं प्रावधान
लव जिहाद के खिलाफ बने कानून में सख्त सजा हो सकती है। जैसे बलपूर्वक, बहका कर की गई शादी को रद्द माना जाएगा और धर्म परिवर्तन करवाने वाले और इस कार्य में उसका साथ देने वाले दोनों को 5 साल तक की गैर जमानती सजा सजा हो सकती है।
यदि धर्म परिवर्तन इच्छा से किया जा रहा है तो कम से कम 1 महीने पहले डीएम को इसकी जानकारी देनी होगी। आपको बता दें मध्यप्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ जो कानून बनाया जा रहा है उसमें इसी तरह की सजा का प्रावधान है।