अयोध्या: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामनगरी में किया यह काम

ayodhya news
ayodhya news

अयोध्या। महाराष्ट्र में सुशांत केस के बाद ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इसी कारण अब बॉलीवुड स्टारों की नजर उत्तर प्रदेश की ओर है प्रदेश में रामोजी राव फिल्म इंडस्ट्रीज से बड़ा फिल्म स्टूडियो बनाने की तैयारी में है। बॉलीवुड व भोजपुरी स्टार की पहली पसंद उत्तर प्रदेश के अयोध्या बन रही है। जिसको लेकर आज अयोध्या पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन कर रामलला के दरबार में भी माथा टेका है।उसके बाद भगवताचार्य स्मारक सदन पहुंचकर पौधरोपण भी किया।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान

वही भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहां की उत्तर प्रदेश बिहार कलाकार का खान माना जाता है और आए दिन यहां एक कलाकार पैदा होता है उसके लिए उत्तर प्रदेश में एक रोजगार का मौका मिलेगा जो कि यहां के लोग मुंबई जाकर दर-दर भटकते हैं।

ayodhya news
ayodhya news

ऐसे कलाकारों को यहां पर एक काम मिलेगा उनका नाम भी होगा वही सुशांत केस को लेकर अक्षरा सिंह ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि सुशांत बिहार के लड़के हैं। इस पर जांच चल रही है जल्द से जल्द न्याय के इंतजार में हैं। साफ इशारा करते हुए कहा कि हर एक परिवार में एक बेटा होता है और उसके जाने का दर्द एक माता पिता ही जान सकते हैं।

रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × one =