समंदर में प्लास्टिक की बोतलों के सहारे लड़का पहुंचा दूसरे देश

a boy travel Morocco to Spain by sea

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का प्लास्टिक की बोतलों के सहारे समुद्र में तैरता हुआ दूसरे देश पहुंच गया और वहां पर सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया।

लड़के ने अपनी कमर और हाथों पर प्लास्टिक की बोतलें बांध रखी है जिससे वह पानी में डूबे नहीं और इन्हीं के सहारे वह स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा पहुंच गया। पानी से बाहर निकलते ही सीमा पर तैनात सैनिकों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसका वीडियो भी बनाया।

क्या है पूरा मामला

स्पेन और मोरक्को के बीच पश्चिमी इलाके को लेकर विवाद है। इससे पर 1976 में स्पेन और 1979 में मॉरिटानिया ने अपना दावा करना छोड़ दिया। जिसके बाद पश्चिमी सहारा के दक्षिणी हिस्से पर मोरक्को ने कब्जा कर लिया।

मोरक्को से लगे हुए दो द्वीप जिनमें से एक का नाम Ceuta है और दूसरे का नाम melilla है यह स्पेन के अंतर्गत आते हैं। अब तक 6000 लोग मोरक्को से Ceuta रहने जा चुके हैं। इनमें से कई लोग समुद्र के रास्ते टायर ट्यूब, वोट और अन्य कई चीजों के सहारे पहुंचे।

कोरोनावायरस, ब्लैक और वाइट फंगस से बचना है तो करें ये उपाय

बोतल के सहारे Ceuta पहुंचे युवक का कहना था कि वह मरना पसंद करेगा लेकिन Morocco वापस नहीं जाएगा। इस युवक को भी अब स्पेन के इस हिस्से में रहने की अनुमति मिल जाएगी क्योंकि Spain मोरक्को के लोगों को जल्दी शरण नहीं देता है लेकिन बिना अभिभावक वाले बच्चों को सरकार की देखरेख में रखा जाता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

seventeen − 13 =