अयोध्या : हाथरस मामले को लेकर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का मौन सत्याग्रह

Samajwadi Party's silent satyagraha
Ayodhya

अयोध्या :। हाथरस मामले को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का गांधी जयंती  के मौके पर मौन सत्याग्रह किया गया। इसी कड़ी में अयोध्या के गांधी पार्क में भी समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एमएलसी लीला कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे का मौन व्रत रख कर विरोध जताया।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।हाथरस में एक बेटी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी जाती है और उसका शव बिना उसके परिजनों के अनुमति के रात में ही उसका दाह संस्कार कर दिया जाता है।

हाथरस के डीएम धमकी देते हैं कि अभी मीडिया है फिर चली जाएगी फिर क्या होगा। चेतावनी देते हुए पवन पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार के केवल सवा साल बचे हैं। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल सवा साल बचे हैं,अराजकता बंद कर दीजिए वरना इसका हिसाब सपा सरकार आने पर किया जाएगा।

रिपोर्ट:-बिस्मिल्लाह खान…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

nineteen − 11 =