लखीमपुर खीरी : जिला महिला चिकित्सालय में Covid संक्रमित महिला ने दिया कन्या को जन्म

District Women's Hospital
Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी :। जिले में सतर्कता और सावधानी के साथ संक्रमित महिला का सीजर ऑपरेशन Covid 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया और जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ स्थिति में है जनपद खीरी के लिए अद्भुत रहा। डीएम और सीएमओ के साहसिक एवं त्वरित निर्णय से एक कोविड संक्रमित महिला ने जिला महिला चिकित्सालय में सीजर ऑपरेशन के उपरांत रात्रि 8 बजकर 51 मिनट पर एक कन्या को जन्म दिया।

जिला मुख्यालय पर एक गर्भवती महिला जो प्रसव का समय नजदीक आते ही Covid संक्रमित हो गयी, उस महिला का गर्भावस्था के दौरान इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। प्रसव का समय आते ही इसके संक्रमित होने पर सभी ने उसका प्रसव  कराने पर हाथ खड़े कर दिए। इस बात की भनक जैसे ही खीरी के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को लगी। उन्होंने तुरंत सीएमओ के साथ उक्त किशोरी के प्रसव कराने को लेकर रणनीति तय की।

डीएम का निर्देश मिलते ही सीएमओ मनोज अग्रवाल ने तय रणनीति के मुताबिक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नसरीन रसूल ने तैयारियां शुरू कर दी। फिर क्या था जिला महिला चिकित्सालय में सतर्कता और सावधानी को रखते हुए ऑपरेशन थिएटर में सीजर ऑपरेशन के माध्यम से उसका सकुशल प्रसव कराया गया। प्रसव के दौरान उक्त महिला ने एक कन्या को जन्म दिया जो स्वस्थ पैदा हुई।

रिपोर्ट:-फारुख हुसैन…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × one =