अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने में कितना लगेगा समय और कितना होगा खर्च?

Ayodhya Sri Ram Mandir
image source - google

अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। इस समय मंदिर की मजबूत न्यू बनाने के लिए आईआईटी रुड़की, टाटा समूह के विशेष इंजीनियर सहित कई इंजीनियर लगे हुए हैं। इस बीच श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई कि मंदिर निर्माण में कितना समय और कितना पैसा खर्च होगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषा अध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने बताया कि श्री राम जी का भव्य मंदिर बनने में साढ़े तीन साल लगेंगे और इसमें 300 से 400 करोड़ रुपए की लागत आएगी जबकि मंदिर परिसर बनने में 11 सौ करोड़ रुपए तक खर्च होंगे।

ऑनलाइन प्राप्त हुए 100 करोड़ रूपए

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक ऑनलाइन 100 करोड़ रुपए से अधिक का दान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए एक व्यापक जनसंपर्क व सहयोग अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को राम जन्मभूमि अभियान के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जाएगा और देश के गांव और शहरों में मंदिर के चित्र को पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राम भक्त अपनी इच्छा अनुसार 10, 100, 1000 का चंदा दे सकते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + ten =