झाँसी : RSS ने विजयादशमी पर मनाया अपना स्थापना दिवस, किया शस्त्र पूजन…

RSS celebrated its foundation day
Jhansi

झांसी :। जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयादशमी के पर्व पर अपना स्थापना दिवस मनाया, जिसमें उन्होंने शस्त्र पूजन करते हुए देश की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान स्वयं सेवक अपने घर से तलवार,बंदूक,रिवाल्वर,लाठियां आदि शस्त्र लेकर आये, इसके बाद भगवान राम के चित्र के समक्ष शस्त्र पूजन किया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी हुआ शस्त्र पूजन

हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया, इसके लिए सुबह से ही झांसी के एक स्थानीय स्कूल में संघ के सदस्य एकत्रित हुए। जहां उन्होंने घर से लाए गये शस्त्रों को एक स्थान पर रखकर उनका पूजन किया। साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में अवगत कराया गया।

बताते चले कि शस्त्र पूजन में शामिल हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रविन्द्र शुक्ल ने कहा कि, ”विजयादशमी का त्यौहार संघ का प्रमुख त्यौहार है, हम शक्ति की रक्षा करते हैं। हमारी शक्ति लोगों की रक्षा के लिए होती है न कि किसी को परेशान करने में। हमने दुनिया के ऊपर कभी आक्रमण नहीं किया है, हमने दुनिया को शक्ति को संदेश दिया, हमने ज्ञान बांटा है कभी शस्त्रों को दुरुप्रयोग नही किया है। जब तक अच्छाई सुरक्षित नहीं होगी तब तक बुराई समाप्त नहीं होगी। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि बुराई को समाप्त कर अच्छाई को सुरक्षित बनाएं।”

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × three =