झाँसी : महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अधिकारियों ने चौराहे पर लोगों को दिलाई शपथ

provide security to women
Jhansi

झाँसी :। महिलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज झांसी में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें झांसी-ललितपुर सांसद पं.अनुराग शर्मा, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, आईजी सुभाष सिंह बघेल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जहां इलाईट चौराहे पर शपथ दिलाई तो वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने शपथ दिलाते हुए महिलाओं को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। शपथ दिलाते हुए कमिश्नर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हर दूसरे की बेटी को अपनी बेटी समझे तो अपराध नहीं होगा।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हर अकेली महिला नारी अकेली नहीं सड़क पर चलने वाला हर नागरिक उसका भाई पिता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला युवती बालिका के साथ छेड़खानी उत्पीड़न जैसी घटना नहीं होने देंगे। ऐसी घटना कि सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचना देंगे। आम जनता ने एसएसपी की बात की सराहना करते हुए जोरदार तालियां बजाईं।

बताते चले कि नवरात्रि प्रारम्भ होते ही शासन की ओर से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जिले में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ है। जिसमें झांसी पुलिस अधिकारियों और थानों की पुलिस फोर्स और क्षेत्रवासियों को शपथ दिलाई कि वह नारी शक्ति को सुरक्षित बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे साथ ही उनके सम्मान को कभी भी ठेस नहीं पहुचने देंगे।

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 − 8 =