भारत चीन सीमा विवाद पर अमेरिका ने कहा हम भारत के साथ

US State Department Mike Pompeo, India, China border dispute
image source - google

पूरी दुनिया को कोरोना संकट में डालने के बाद चीन आर्थिक तरक्की में लगा हुआ है और सीमा पर भी उसने काफी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। जिसकी वजह से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी मामले पर अमेरिका विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि चीनी सैन्य क्षमताओं का खतरा देखते हुए निश्चित रूप से अमेरिका भारत समेत दुनिया भर के कई साझेदार देशों के साथ हाथ मिला सकता है।

माइक पॉम्पियो ने आगे कहा कि चीनी सेना ने काफी तरक्की की है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय इसे समझने के लिए प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व में रक्षा विभाग, राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था और अमेरिकी सेना इतनी सक्षम है कि हम अपने देशवासियों की रक्षा कर सकते हैं।

चीन सिर्फ देता धमकी

माइक पॉम्पियो ने भारत चीन सीमा विवाद पर कहा कि मार्च से ही चीन यह सब कर रहा है। वह काफी लंबे समय से प्रयास करने में लगा है। चीन वहां पर कुछ ऐसा करना चाहता है, जिससे उसका फायदा हो। लेकिन अमेरिका भारत के साथ खड़ा है। चीन सिर्फ धमकियां देता हैं और यह काम वह लंबे समय से कर रहा है।

बता दें चीन एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर लगातार ऐसी गतिविधियां कर रहा है। जिसकी वजह से भारत के साथ उसके रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। कभी भारतीय सीमा में विमान तो कभी चीनी सैनिक प्रवेश करने की कोशिश करते हैं और कई बार तो भारतीय सेना के साथ झड़प भी हुई। इसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करने की बात कही थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twelve + 14 =