खत्म हुआ इंतजार, अक्षय कुमार ने जारी किया FAU-G…

akshay kumar released fau-g teaser
image source - google

दशहरे के शुभ अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने FAUG-G Game का ट्रेलर जारी किया। जिसे देखने के बाद से लोगों में और उत्सुकता बढ़ी है। अब लोग बेसब्री से इस गेम के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं।

गेम का ट्रेलर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि आज हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैैं। दशहरे के शुभ अवसर पर पेश है FAU-G का टीजर।

PUB-G को टक्कर देगा FAU-G

भारत में PUB-G MOBILE GAME बैन होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने FAU-G का पोस्टर जारी किया था और जानकारी दी थी कि जल्द ही यह Game भारत में launch होगा। इसके बाद कल दशहरे के शुभ अवसर पर टीजर जारी किया गया है। संभावना है कि दीपावली के अवसर पर FAU-G Mobile Game को launch किया जा सकता है।

क्या है टीजर में

FAU-G के टीजर की शुरुआत गलवान घाटी से होती है। जहां पर कुछ समय पहले भारत और चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। टीजर में चीनी सैनिक हेलीकॉप्टर से आते दिखाई देते हैं और भारतीय सैनिकों से उनकी बहस होती है, उसके बाद दोनों में झड़प होती है। जिसमें भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को धूल चटा देते हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − ten =