World Corona: 50 लाख हुए कोरोना मरीज,3 लाख 25 हजार से ज्यादा मृत्यु

worldwide corona update
image source - google

दुनिया के 215 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका कोरोनावायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है आज 20 मई को दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 5000452 हो गई है और इस महामारी से अब तक 325214 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 1971353 लोगों को स्वस्थ होने के बााद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कई देशों ने किया वैक्सीन बनाने का दावा

कोरोनावायरस महामारी से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक दिन रात लगे हुए हैं और कई बार चीन, थाईलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान सहित कई देशों ने वैक्सीन बनाने का और सफल परीक्षण करने का भी दावा किया है। लेकिन अभी तक किसी भी देश का दावा सत्य साबित नहीं हुआ है।

सबसे ज्यादा मरीज इन देशों में

दुनिया के 215 देश इस समय कोरोना महा संकट का सामना कर रहे हैं और इनमें से 11 ऐसे देश है। जिनमें संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। अमेरिका में तो कोरोना के 15 लाख 70 हजार 583 मरीज हो गए हैं और मृतकों की संख्या 93535 पहुंच गई है। इसके बाद रूस 308705 संक्रमित व 2972 लोगों की मृत्यु हुई है।

स्पेन 278803, ब्राजील 271885, ब्रिटेन 248818, इटली 226699, फ्रांस 180809, जर्मनी 177827, तुर्की 151615, ईरान 124603, इंडिया 106886 लोग कोरोनावायरस की चपेट में है। वहीं चाइना में 82965 मरीज है और अब तक 4634 लोगों की मृत्यु हुई है। चीन के इन आंकड़ों को लेकर सभी देशों का कहना है कि चीन वास्तविक आंकड़ों को छुपा रहा है। इसी को लेकर अमेरिका जांच करने की लगातार मांग कर रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =