प्रदेश में CAA व NRC के खिलाफ लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन

protest
goolge

उत्तर प्रदेश में बहुत से शहरों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। प्रदेश भर में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया और तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर माहौल को खराब होने ने रोका।

उत्तर प्रदेश में आज कानपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बहराइच, शामली, हापुड़, अमरोहा, गोरखपुर, गोंडा, कन्नौज, सहारनपुर, बिजनौर, हमीरपुर और संभल में ज़बरदस्त बवाल हुआ। इकठ्ठा लोगों ने पथराव व आगजनी किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दुकानें बंद कराई गई। प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी हालात काबू नहीं हो रहे हैं। प्रदेश के कई जनपदों में इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

सपा का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बहराइच में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद घंटाघर चौराहे पर लोगों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमे कई लोग ज़ख़्मी हो गए।

कानपुर में भी लोग नागरिकता सशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यहाँ के परेड चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक हिंसक हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।

About Author