आईआईटी कानपुर ने किया स्वासा-95 मास्क तैयार, खूबसूरत होने के साथ सुरक्षित भी

swasa 95 mask
image source - google

अनलॉक 5 की गाइड लाइन आ चुकी है। ऐसे में कोरोना से बचने के लिए मास्क हमारे जीवन मे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में आप एक कलर के मास्क लगाकर बोर न हो जाये इसके लिए कानपुर आईआईटी ने फ़ैशनेबल प्रिंटेड मास्क तैयार किये है। ये प्रिंटेड मास्क सिर्फ फ़ैशनेबल नही होगे बल्कि उतने ही सुरक्षित होंगे जितने स्वासा-95 मास्क है।

फ़ैशनेबल होने के साथ सुरक्षित 

श्री राम जन्मभूमि के भूमिपूजन के दौरान पीएम मोदी ने जो मास्क पहना था, उसे आईआईटी-कानपुर में इनक्यूबेटेड कंपनी ई-स्पिन ने बनाया था। अब आईआईटी कानपुर ने अब स्वासा-95 मास्क तैयार किया है जो 4 लेयर का फ़ैशनेबल मास्क है और उतना ही सुरक्षित है।

swasa 95 mask

ई-स्पिन के निदेशक डॉ. संदीप पाटिल का कहना है कि मास्क जीवन मे बहुत जरूरी हो गया है, ऐसे में एक तरह का मास्क लगा कर इंसान बोर हो जाता है। यही नही महिलाएं सिंगल कलर का मास्क लगा कर जल्दी बोर हो जाती है। इस लिए स्वासा 95 मास्क तैयार किया है। जो देखने मे बहुत ही अच्छे है और इसको पहन कर इंसान बोर नही होगा।

डॉक्टर पाटिल का कहना है कि ये बहुत ज्यादा सुरक्षित है। इन फ़ैशनेबल मास्क की विजिबिलिटी, फिल्टरेशन और क्षमता अन्य मास्कों की तुलना में हमारे बनाए मास्क बेहतर हैं। इस मास्क से बैक्टीरिया और वायरस के हमले से आप सुरक्षित रह सकते हैं। यह पहला ऐसा मास्क है, जो नील्सन द्वारा सर्टिफाइड है। ये मास्क 300 नैनोमीटर पार्टिकल को रोकने में सक्षम है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − eight =