दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, वीकेंड कर्फ्यू का हुआ ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज LG के साथ मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कांफेरेंस कर कहा कि दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। दिल्ली में अभी 5,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं।

देश में इन राज्यों पर लटक रही लॉक डाउन की तलवार?

एक साप्ताहिक बाज़ार को एक दिन में और एक ज़ोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty − four =