कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रायबरेली में हुए गिरफ्तार….

Ajay Kumar Lallu arrested
Raebareli

रायबरेली:। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सलोन पुलिस ने पहले उनका बलिया जाने से रोका, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नहीं माने। वो बलिया जाने के लिए पुलिस के अधिकारियों से जिद करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके लाई है।

उधर, गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा गेस्ट हाउस के बाहर लगा हुआ है। जिसमें कांग्रेसियों में काफी नाराजगी भी दिख रहे और मौजूदा सरकार पर जमकर विरोध किया और कहा कि ऐसे तानाशाही करते बर्दाश्त नहीं करी जाएगी।

लक्ष्मी सिंह आईजी लखनऊ का बयान

वही रायबरेली पहुंची आईजी द्वारा बताया जा रहा है अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी हुई है जिसको लेकर उनको सलोन के समस्तीपुर में रखा गया है, बलिया जाते तो हो सकता था कानून व्यवस्था खराब हो जाती। जिसको लेकर उनको रोका गया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

रिपोर्ट:-अभिषेक बाजपेयी…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + five =