अयोध्या। अयोध्या में मोक्षदायिनी सरयू नही पर बना ढेमवा पुल में दरार आ गई है। पुल में बना गैप लगभग 4 इंच से 6 इंच चौड़ा हो गया है जिसके कारण पुल पर बनी रेलिंग भी टूट गई है।पुल में दरार आने के बाद भी जिला प्रशासन ने अभी भी आवागमन पर रोक नहीं लगाई है। इस समय सरयू नदी उफान पर है। बताते हैं कि पुल बनते समय भी कुल कई बार टेढ़ा हुआ था जिसे सीधा किया गया लेकिन पुल में कमी बरकरार रही और अब पुल के जोड़ में और गैप बढ़ गया है जिसके कारण खतरा बढ़ गया है।

अखिलेश यादव के शासनकाल में यह पुल बनना शुरू हुआ था।इस पुल की लंबाई 1135 मीटर है और इसकी लागत लगभग एक अरब 44 लाख रुपए है। यह ढेमवा पुल अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र को गोंडा जनपद से जोड़ता है।अखिलेश शासन काल के मंत्री रहे शिवपाल यादव ने इस पुल के निर्माण का जिम्मा सेतु निगम लखनऊ को दे दिया था जिसके बाद सेतु निगम की फैजाबाद इकाई ने इस पुल को लेकर प्रदर्शन भी किया था कि लखनऊ यूनिट को काम देकर फैजाबाद यूनिट को कमजोर किया गया है। प्रदर्शन के बावजूद पुल का निर्माण सेतु निगम लखनऊ ने ही कराया।अभी 1 साल बने भी नहीं हुआ है और इस पुल में दरार आना शुरू हो गया है। सरयू नदी इस समय उफान पर है और यह पहली बाढ़ है जब ढेमवा पुल इसको झेल रहा है। पहली बाढ़ में ही इसके गैप चौड़े हो गए हैं तो भविष्य में इसका क्या हाल होगा।
रिपोर्ट- बिस्मिल्लाह खान