कोरोना की स्थिति पर पीएम की बैठक, दिल्ली में 1 हफ्ते का…

india coronavirus cases,

Covid-19 ने देश में एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। लगातार प्रतिदिन मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए एक बार फिर लॉक डाउन की स्थिति देश में बन गयी है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे COVID-19 संबंधित स्थिति पर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वहीँ दिल्ली में एक हफ्ते का कर्फ्यू होने की सूचना मिल रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 2,73,810 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हुई। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है। देश में कुल 12,38,52,566 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

जूना अखाड़े ने किया ऐलान, 26 मई तक चलेगा कुम्भ, क्या होगा परिणाम?

वहीँ दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 25,462 नए मामले सामने आए हैं। 20,159 लोग डिस्चार्ज हुए और 161 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 29.74% है। सक्रिय मामले: 74,941, कुल डिस्चार्ज: 7,66,398,कुल मृत्यु: 12,121 हुई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × five =