सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Source - Google

कांग्रेस में पहले से ही उथल पुथल मची हुई है। पंजाब में पहले ही सीएम रहे कप्तान अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी। कांग्रेस कई परेशानियों से जूझ रही है उसमें प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमला हुआ था।

जिसके बाद कांग्रेसी नेता प्रमोद त्रिपाठी व उनकी बेटी आराधना मिश्रा पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का मामला हुआ। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

विवाद के बाद पति ने पत्नी और खुद पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा जलाया

दरअसल प्रतापगढ़ जनपद में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हुए हमले के मामले में कांग्रेसी नेता प्रमोद त्रिपाठी व उनकी बेटी आराधना त्रिपाठी पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने जगह जगह प्रदर्शन किया। वहीं रायबरेली में भी कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है। इसमें कांग्रेसी अपने आप में परेशान होने साथ ही बाहर की दिक्कतों से भी निजात पाने की कोशिश में लगी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × one =