यूपी में भारत बंद रहा बेअसर, कई किसान संगठन नहीं आए साथ

Source - Google

उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा भारत बंद का आह्वाहन किया गया था लेकिन कुछ जगहों के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में इसका कोई असर देखने को नही मिला। उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन ने भारत बंद का आह्वाहन किया था लेकिन उसके बावजूद किसानों की अलग अलग यूनियन इस बंद के फेवर में नही दिखी और इस भारत बन्द के आह्वाहन को सिरे से नकार दिया।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता तारा सिंह बिष्ट ने कहा कि किसान राकेश टिकैत के बहकावे में आने वाला नही है। वो किसान आंदोलन के नाम पर अपना उल्लू सीधा करने में लगा है। जो किसान आंदोलन में बैठे है हकीकत में वो असली किसान नही है। किसान अब जागरूक हो गया है, वो किसी के बहकावे में आने वाला नही है।

महंत नरेंद्र गिरी की मौत का राज़ खोलने में जुटी सीबीआई पहुंची प्रयागराज

वहीं कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनो ने ही मिलकर किसानों को बेवकूफ बनाया है। जो भी किसान यूनियन भारत बंद का विरोध कर रहे है, यह सत्ता समर्थित लोग है। वे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है, उन्हें किसानों से कोई मतलब नही है, यह सत्ता के चाटुकार लोग है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 3 =