केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उन्हें फार्म बिल को लेकर चर्चा करने की चुनौती दी है।
पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी जी को चिंता जरूर होनी चाहिए। क्योंकि देश का एक भी किसान उनके साथ नहीं है। उनके साथ कुल 18 पार्टियों ने भारत बंद का प्रयास किया लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
राहुल गाँधी जी को चिंता जरूर होनी चाहिए क्योंकि देश का एक भी किसान उनके साथ नहीं है।उनके साथ कुल 18 पार्टियों ने भारत बंद का प्रयास किया लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
मुझे लगता है कि उन्होंने तो कृषि कानूनों को समझा भी नही होगा। मैं उनसे सभी प्रावधानों पर डिबेट करने के लिए तैयार हूं। pic.twitter.com/5xXPMFf9Gn
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) December 12, 2020
आगे पियूष गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने तो कृषि कानूनों को समझा भी नहीं होगा। मैं उनसे सभी प्रावधानों पर डिबेट करने के लिए तैयार हूं।
बता दें कृषि बिल के विरोध में जारी किसानों के प्रदर्शन का कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने समर्थन किया था और 8 दिसंबर को भारत बंद का भी उन्होंने समर्थन किया। इसी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।