झांसी : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हुआ हमला कई घायल

Bloody clash between two sides
Jhansi

झांसी :। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झांसी के बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम बचावली में रहने वाला दयाल अपने परिवार के साथ खेत पर जा रहा था। दयाल का आरोप है कि इसी दौरान गांव के दबंगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करते हुए दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जिसमें चार लोग घायल हो गये और किसी प्रकार सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौके पर थाना प्रभारी पहुँचे हुए है जो तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट:-मो. तौसीफ़…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

10 − 10 =