दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, जाने अब किसको बनाया गया अध्यक्ष

Manoj Tiwari removed as Delhi Pradesh President
image source - google

मोदी सरकार 2.0 के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कई बदलाव किए गए हैं और आज राज्य स्तर पर भी यह बदलाव देखने को मिला। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह पर आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी पूर्ण हो चुका था। इसके साथ ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी अध्यक्षों में फेरबदल की है।

मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। यह जमीनी राजनीति से जुड़े हुए नेता के तौर पर जाने जाते हैं। आदेश गुप्ता पार्षद और नॉर्थ दिल्ली के मेयर रह चुके हैं। इसके साथ ही वह एनडीएमसी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। ‌

लोकसभा सांसद और कलाकार के रूप में मनोज तिवारी को जाना जाता है। मनोज तिवारी का चेहरा काफी चर्चित है और यह राजनीति में सक्रिय भी रहते हैं। इनको 2016 में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। इसके बाद 2017 में एमसीडी चुनाव मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही हुए। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार हुई थी।

दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और मणिपुर में टिकेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी ने बनाया है। काफी लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तर पर इतना बड़ा बदलाव किया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बीते चुनावों के परिणाम और आने वाले चुनावों को देखते हुए किया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × four =