रायबरेली : साप्ताहिक lockdown में शहर से लेकर कस्बों तक पुलिस और प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Raebareli

रायबरेली:। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के सभी बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को ही रहेगी। जिसको लेकर RaeBareli के जिला अधिकारी के आदेश पर लालगंज कस्बे में साप्ताहिक लॉकडाउन मे सख्ती दिखी।

शहर से लेकर कस्बों तक पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया जगह-जगह लोगों की जांच पड़ताल हुई। बेवजह घूम रहे लोगों की गाड़ियों का चालान भी काटा गया।

साप्ताहिक लॉकडाउन में सख्ती के चलते पूरी तरीके से बाजारों में सन्नाटा रहा फ्लैग मार्च के दौरान बेवजह घूम रहे हैं वाहनों का चालान भी काटा गया और उन्हें हिदायत दी भी दी गई है।

वहीं उप जिलाअधिकारी जीत लाल सैनी द्वारा बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर 55 घंटे का लॉकडाउन किया गया है,जिसमें जो जरूरी संबंधित चीजें और दुकानें हैं सिर्फ वही खुलेंगे बाकी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान सीओ इंद्रपाल सिंह व स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-अभिषेक बाजपेयी…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × two =