भाजपा प्रत्याशियों का लगातार हो रहा विरोध, ग्रामीण लगा रहे ऐसे आरोप

swantantra-dev-singh
source - google

भाजपा पूरे ज़ोर के साथ प्रचार में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे स्टार प्रचारक अपने काम में लगे हुए हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशियों के विरोध का सिलसिला नहीं थम रहा है।

मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बुलंदशहर के स्याना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

बता दें, खतौली विधान सभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा स्वतंत्र देव सिंह का वाल्मीकि समाज के लोगों ने वादा खिलाफी का आरोप लगते हुए विरोध किया। वहीं विधायक देवेंद्र सिंह लोधी को देख स्याना के लोगों ने हूटिंग की।

समाजवादी पार्टी ने जारी किया बरेली से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम

इस वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक को वोट ना देने का नारे लगाते हुए ग्रामीण दिखे। ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक नल और सड़क तक नहीं बनवाई है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + 14 =