शिव सैनिकों पर पूर्व नेवी अधिकारी की पिटाई का आरोप, रक्षा मंत्री ने मामले का लिया संज्ञान

former navy officer madan sharma
image source - google

मुंबई में पूर्व नेवी ऑफिसर की पिटाई करने का आरोप शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर लगा है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है। अब इस पूरे मामले का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संज्ञान लिया है और इस घटना की निंदा की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूर्व नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाला एक कार्टून व्हाट्सएप पर शेयर किया था। जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ। कार्टून शेयर करने के बाद मदन शर्मा को कॉल आने लगे और उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह कार्टून उन पर आया था जिसके बाद उन्होंने इसे शेयर किया।

इसके बाद कुछ लोग पूर्व नेवी ऑफिसर मदन शर्मा के घर के बाहर आए और उन्हें कॉल करके कहा कि हमें आपसे कुछ बात करनी है। बात करने के लिए जब मदन शर्मा नीचे आए तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें पूर्व नेवी ऑफिसर को गंभीर चोटें आई है।

रक्षामंत्री: पूर्व सैनिकों पर हमले अस्वीकार्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से मारपीट की गई थी। मैंने उनसे फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अपमानजनक है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen + 10 =