मुंबई: बीच सड़क महिला ने की ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की पिटाई, वीडियो वायरल

woman beat up constable

पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति को पीटने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार एक महिला द्वारा ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बीच सड़क ट्राफिक पुलिस कांस्टेबल की कॉलर पकड़कर किस तरह पीट रही है और आसपास खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि कांस्टेबल ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहें हैं।

महिला पर कार्यवाही के निर्देश

शिवसेना नेता संजय राउत वीडियो देखते ही भड़क गए और तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुरंत कार्यवाही की जाए यह मुंबई पुलिस के सम्मान का विषय है।

इसके थोड़ी देर बाद ही मुंबई पुलिस ने महिला और दो अन्य लोगों को एक पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर जाने से रोकने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

six + five =