कानपुर : 7 आईपीएल (IPL) सटोरियो के बाद अब सट्टा किंग भी हुआ गिरफ्तार…

IPL bookies, now Satta King
Kanpur

कानपुर :। IPL में कानपुर के सट्टा किंग सोनू सरदार उर्फ भूपेन्द्र को जयपुर और उसके साथी रिंकू सिंह को पुलिस ने नॉबस्ता से गिरफ्तार किया है। सटोरियो के पास से लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुये है और कुछ अकॉउंट नंबर भी मिले हैं, जिनसे करोड़ो रूपये का ट्रांजेक्शन भी हुआ है।

आपको बताते चले कि 8 अक्टूबर को कानपुर पुलिस ने एसपी वेस्ट और साउथ की टीमो ने फजलगंज में छापेमारी कर 7 IPL सटोरियो को गिरफ्तार किया था, 35 लाख रुपये भी बरामद किए थे। मास्टर माइंड सोनू सरदार पुलिस के हत्थे नही लगा था। पुलिस ने फरार चल रहे सोनू सरदार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि साथी रिंकू सिंह को नॉबस्ता बाईपास से गिरफ्तार किया है।

एसपी वेस्ट ने बताया की दोनों ही फरार सोनू सिंह और रिंकू आईपीएल में सट्टा लगवाते है। छापेमारी में दोनों फरार हो गए थे। तब से दोनों की तलाश थी। एसपी साउथ ने बताया की सोनू मास्टरमाइंड है। करोड़ो रूपये खाते में जमा कराये है। गैंग के अन्य साथियो की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × five =