ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही पंजाब हरियाणा में किसानों का पराली जलाना शुरू हो गया है। उनका कहना है कि इसे जलाना हमारी मजबूरी है। सरकार ने मुआवजे का वादा किया था लेकिन वह भी नहीं मिला है।
पंजाब: अमृतसर के जोहाल गांव में किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई। एक किसान ने बताया,"पराली जलाना हमारी मज़बूरी है क्योंकि सरकार हमारी मदद नहीं कर रही।" pic.twitter.com/vb6Fp8hx6U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2020
क्या करेगी सरकार
हर साल ठंड के मौसम में देश कि राजधानी दिल्ली का वायु प्रदूषण की वजह से बुरा हाल होता है। दिल्ली वालों को सांस लेने में समस्या होने लगती है। सरकार ऑड-इवेन, स्मॉग यंत्र आदि लगाकर प्रदूषण को नियंत्रित करने का प्रयास करती है। लेकिन यह सब उतने कारगर नहीं है।
ऐसे में सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकलना होगा की किसान पराली न जलाये और उनका नुकसान भी न हो। इससे हर साल की तरह इस बार प्रदुषण नहीं होगा और सरकार को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है।