कानपुर के केस्को विभाग की 95 लेदर टेनरियों के खिलाफ कार्यवाही को रोकने पहुंचे विपक्षी विधायक

Action against 95 leather tanneries
image source - google

कानपुर की 95 लेदर टेनरियों के खिलाफ केस्को विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। लेकिन कांग्रेसी विधायको की दखलंदाजी के बाद अधिकारियों को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। आपको बताते चलेंकि कानपुर के जाजमऊ इलाके में चमड़े का बड़ा व्यापार है।

जहां बनी बड़ी-बड़ी लेदर टेनरियों का लाखो बिजली का बिल बकाया है। जिसके चलते कई बार टेनरी मालिको को नोटिस भी दिया गया। लेकिन उनपर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नही पड़ा। जिसके चलते केस्को अधिकारियों ने पुलिस बल का सहारा लेते हुए जाजमऊ की 95 टेनरियों की बिजली काटने का निर्णय लिया और जैसे ही कार्रवाई शुरू की गई तो पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।

कई जगह तो टेनरी मालिको ने केस्को अधिकारियों की इस कार्रवाई का विरोध भी किया तो कई टेनरी मालिको ने कांग्रेस के विधायकों का सहारा लिया। जिसमे मौके पर पहुचे कांग्रेस से कैंट विधान सभा के विधायक सुहेल अंसारी ने जिलाधिकारी से बात करते हुए त्योहारों का हवाला दिया।

एनएच 232 फतेहपुर लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर

जिसको संज्ञान में लेते हुए त्यौहार हो जाने तक का समय दिया गया। सपा विधायक का कहना था कि होली का त्योहार नजदीक है। अगर बिजली कट जाएगी तो मजदूर का काम बंद हो जाएगा। जिसके कारण दिहाड़ी मजदूरी करने वालों का बड़ा नुकसान होगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × four =