Akshay Kumar ने लाल बिंदी लगा कर डाली तस्वीर- कहा ‘अब आपकी बारी हैं’

Akshay kumar post 'ab hamari bari'
Akshay kumar post 'ab hamari bari'

Akshay Kumar की आगामी फिल्म ‘Laxmii’ काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं| हाल ही में फिल्म को लेकर एक नया वीडियो जिसका टाइटल हैं ‘Ab Hamari Baari Hai’ शुक्रवार को रिलीज़ किया गया जो तुरंत ही ट्रेंड करने लगा, फिल्म को लेकर एक्टर्स और जनता काफी ज्यादा उत्साहित हैं| अभिनेता अक्षय आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म को लेकर पोस्ट और वीडियो साँझा कर रहे हैं|

फिल्म को दो दिन रह गए और अक्षय ने एक नया पोस्ट शेयर किया जिसमे वह लाल बिंदी लगाए हुए हैं और लिखा हैं, ”मैंने तो लगा ली हैं प्यार और समानता की लाल बिंदी| पर ‘अब हमारी है’ फिल्टर का उपयोग करके मेरे साथ जुड़ने की आपकी बारी है!” अभिनेता ने तीसरे लिंग के लिए प्यार और स्वीकार्यता के प्रतीक के रूप में पोस्ट शेयर किया हैं|

हाल ही में अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमे उनके साथ कियारा अडवाणी और मुंबई की भरतनाट्यम डांसर transgender Laxmi Narayan Tripathi के साथ कई और ट्रांसजेंडर्स को भी दिखाया गया हैं, जिसमे अक्षय ने ट्रांसजेंडर को बराबर महत्वता देने की बात कही हैं, उनका हक़ उन्हें दिलाने की अब हमारी बारी हैं| वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा हैं, ”नज़र से बचने के लिए तो बहुत टिके लगा लिए, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की #AbHamariBaariHai, आइए लिंग के स्टीरियोटाइप को तोड़ें और लाला बिंदी के साथ तीसरे लिंग को अपना समर्थन दें जो समान प्रेम और सम्मान के लिए खड़ा हो|”

Akshay kumar Laxmii post
Akshay kumar Laxmii

Akshay Kumar के फैंस ने लिखा

अक्षय के इस वीडियो को देखकर फैंस ने बहुत ही जबरदस्त कमैंट्स किए हैं, एक यूज़र ने लिखा हैं, ”U r awesome”, एक अन्य यूज़र ने लिखा, ”Superb mine blowing fantastic and other all, एक ने लिखा, ”Its mind blowing and classic. We give respect all of us. Its correct time to motivate someone” एक यूज़र ने लिखा, ”Yes that’s true that everyone should be given equal respect, equal amount of love and dignity. Just more proud to be your fan sir”

Akshay Kumar की फ़िल्म Bell Bottom की बदली रिलीज डेट,जाने क्या है नई डेट

अक्षय निभाएंगे एक ट्रांसजेंडर की भूमिका

Raghava Lawrence द्वारा निर्देशित फिल्म Laxmii Disney+Hotstar पर 9 नवंबर को रिलीज़ हो रही हैं| फिल्म एक हॉरर कॉमेडी हैं, यह तमिल फिल्म Kanchana का रीमेक हैं| इसमें अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर व्यक्ति की भूमिका निभाते नज़र आएँगे, जिसके ऊपर भूत चढ़ा हुआ हैं| फिल्म में एक्ट्रेस Kiara Advani अक्षय के अपोजिट हैं|

Laxmii और Aashram के साथ नवंबर महीने में रिलीज़ होने वाली फिल्मे और वेब सीरीज

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × two =