BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने असम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अवसरवादी राजनीति करती है, कांग्रेस के नेताओं को शर्म-हया नहीं रह गई है। एक ही समय में 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, केरल में कांग्रेस कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट के खिलाफ चुनाव लड़ रही है, बंगाल में कांग्रेस CPM के साथ गले मिल रही है।
Congress has no shame. In Kerala, they're against CPI(M) while in tandem with CPM in Bengal. They have alliance with Muslim League in Kerala, Furfura Sharif in Bengal & Badruddin in Assam. Congrees indulges in opportunistic politics: BJP chief JP Nadda#Assemblyelections2021 pic.twitter.com/DUSL1Qknaa
— ANI (@ANI) March 22, 2021
कांग्रेस की न नीयत साफ है और न नीति साफ है, जब नीयत और नीति ही नहीं है तो कार्यक्रम नाम की तो चीज ही नहीं है। एक तरफ भाजपा है, मोदी जी से लेकर सर्बानंद सोनोवाल तक हमारी नीति भी साफ है और नीयत भी।
अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस इस तरह कस रही शिकंजा
कुछ लोग चाय के बागान में जाकर पत्ती तोड़ रहे थे और फोटो खिंचवा रहे थे। आपके यहां पत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल में आता है, तो चाय बागान में मार्च महीने में क्या कर रहे थे? इनके हाथी के दांत दिखाने के कुछ हैं और खाने के कुछ।