दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवाएं बंद करने की धमकी दी है। ऐसा ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा बनाए गए कानून की वजह से हुआ है।
क्या है ऑस्ट्रेलिया का नया कानून?
ऑस्ट्रेलिया के नए कानून के तहत सोशल मीडिया या इंटरनेट कंपनी किसी मीडिया हाउस के कंटेंट का उपयोग करती है तो उसे इसके बदले में पैसा देना होगा। इसी कानून का गूगल ने विरोध किया है।
फिलहाल अभी यह कानून लागू नहीं हुआ है और इस पर संसद में चर्चा चल रही है। कुछ सांसद इसके पक्ष में है तो कुछ इसके विरोध में। यदि सच में ऑस्ट्रेलिया सरकार इस कानून को लागू कर देती है तो गूगल ही नहीं अन्य कई कंपनियां अपनी सेवाएं ऑस्ट्रेलिया में बंद कर सकती हैं।