Asam: पीएम मोदी ने शिवसागर में 1.06 लाख लोगों को दी बड़ी सौगात

pm modi in asam
image source - google

आज शिवसागर में 1.06 लाख जमीन के पट्टों के वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। जहाँ उनका स्वागत असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने किया।

पीएम ने कहा कि आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है। आपको भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है।

• सरकार शिवसागर के महत्व को देखते हुए इसे देश की 5 सबसे आइकोनिक आर्कियोलॉजिकल साइट में शामिल करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

• आज असम के मूल निवासियों की भाषा, संस्कृति के संरक्षण के साथ भूमि से जुडे़ उनके अधिकारों को सुरक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

• आत्मनिर्भर भारत के लिए नाॅर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है। आत्मनिर्भर असम का रास्ता असम के लोगों के आत्मविश्वास से होकर गुजरता है।

• ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है।

• भारत में बने (Corona Vaccine) टीके की मांग पूरी दुनिया में हो रही है। भारत में अब तक लाखों लोग टीका लगवा चुके हैं, हमें टीका भी लगवाना है और सावधानी भी जारी रखनी है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eighteen − one =