पाक विदेश मंत्री बोले भारत के साथ कभी भी हो सकता है युद्ध

➤ पाक विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने कहा भारत के साथ हो सकता है युद्ध।
➤ पाक ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार से जम्मू कश्मीर में दौरा करने को कहा।
➤ अमेरिका पहले ही दे चुका है मध्यस्थता का ऑफर।
➤ भारत ने कहा, यह हमारा आंतरिक मामला है।

दुनिया भर से मदद की गुहार लगा रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जनेवा में मीडिया के सामने कहा कि यदि जम्मू कश्मीर में हालात इसी तरह बने रहे तो आकस्मिक युद्ध हो सकता है। पाक विदेश मंत्री को यूएनएचआरसी में भारत ने पहले ही कड़ा जवाब जम्मू कश्मीर मुद्दे पर दे दिया था।

पाक ने जम्मू कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए कहा

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट जम्मू कश्मीर का दौरा करना चाहते हैं थे। जबकि पाकिस्तान ने खुद अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार से गुहार लगाई थी ।और मिशेल बाचेलेट को भारत और पाकिस्तान का दौरा करने को कहा था।

अमेरिका ने कहा भारत से खराब रिश्तों के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार

पाकिस्तान जम्मू कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता चाहता है

पाकिस्तान को पता है कि उसके हाथ से जम्मू-कश्मीर अब पूरी तरह जा चुका है। इसलिए पाकिस्तान दुनिया भर के देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था करने का ऑफर पहले ही दे चुके हैं।जिसे पाकिस्तान ने स्वीकार भी कर लिया था। पर भारत ने किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से साफ इंकार कर दिया है।और कह दिया है कि जम्मू कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है।

About Author