कल 5 August को भूमि पूजन होना है और आज लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। Shri Ram की नगरी अयोध्या कुछ इस तरह सजा दी गयी है, जैसे आज से हजारों वर्ष पहले श्री राम जी के वनवास पूर्ण होने और लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद Ayodhya वापस आने पर सजी थी।
5 August का पूरा कार्यक्रम
1. कल 10:00 बजे से अतिथियों का आना शुरू हो जायेगा।
2. करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Ayodhya पहुंचेंगे।
3. इसके बाद पीएम मोदी हनुमान गढ़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।
4. 12 बजे पीएम Shri Ram Janmbhoomi परिसर पहुँच जायेंगे।
5. 12:15:15 पर श्री राम मंदिर की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे।
6. 2 बजे तक PM Modi अयोध्या में रहेंगे। इसके बाद वो लखनऊ आएंगे और यहाँ से सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
पीएम के साथ ये लोग रहेंगे उपस्थित
Coronavirus संकट को देखते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। खबर के अनुसार कल 5 अगस्त को Ayodhya में ये लोग उपस्थित रहेंगे:-
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2.संघ प्रमुख मोहन भागवत
3.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
4.राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
5.Ram Mandir ट्रस्ट के नित्य गोपाल दास
6.श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय
7.बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
8.इनके अलावा अन्य 175 लोगों को Shri Ram Janmbhoomi Pooja कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रित लोगों के लिए विशेष कोड
Ayodhya में भूमि पूजन से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। आज मंगलवार से ही अयोध्या की सीमा को सील कर दिया गया है। Bhoomi Pujan कार्यक्रम में देश भर से मुख्य 135 साधु-संत आएंगे। इनको दिए गए निमंत्रण कार्ड पर एक विशेष कोड अंकित है। इस कोड को देखने के बाद इन्हे अयोध्या में प्रवेश दिया जायेगा।