आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों की तरफ से कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 करोड़ रुपए की धनराशि दी। डीजीपी ने चेक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।
.@dgpup द्वारा #UPPolice के समस्त कर्मियों की तरफ से #COVID19 वायरस के संक्रमण से रोकथाम के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 20 करोड़ रूपये की धनराशि का चेक माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को भेंट किया गया |#IndiaFightsCorona@PMOIndia@UPGovt@ANINewsUP pic.twitter.com/Ut0sVLTbrQ
— UP POLICE (@Uppolice) April 15, 2020
q
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी की ओर से यूपी कोविड केयर फंड में 20 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के हमारे सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों ने कोरोनावायरस से लड़ाई में जिस प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवा प्रदान की है और कर रहे हैं। वह अत्यंत सराहनीय है। ना केवल सुरक्षा के मोर्चे पर अपितु तबलीगी जमात से जुड़ी हुई समस्या आई थी, तब भी एक हाई रिस्क जोन था तब भी इन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया।
दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख,सबसे ज्यादा प्रभावित देश…
सीएम ने आगे कहा कि जब दिल्ली व अन्य राज्यों से बड़ी मात्रा में प्रदेश की ओर लोगों ने पलायन किया तो उस समय भी पुलिस ने उनकी सेवा के साथ-साथ उनको उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान भोजन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम जो पुलिस की ओर से किया गया था। उससे पुलिस की एक नई छवि बनी है। लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके दोस्त की तरह पुलिस ने जो काम किया है, यह एक उदाहरण है। यूपी पुलिस ने अपने वेतन में से धनराशि एकत्र करके 20 करोड़ आज प्रदेश के कोविड केयर फंड में दी है। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता की ओर से पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधिकारियों और सभी कर्मियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। यूपी पुलिस जिस तरह लोगों की सेवा में तन मन के साथ लगी है, यह दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा।