दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख,सबसे ज्यादा प्रभावित देश…

coronavirus cases
image source - google

दुनिया में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय दुनिया के लगभग 200 देश इस महामारी से प्रभावित हैं और इनमें संक्रमित लोगों की संख्या 2000734 हो गई है। इसमें 51603 लोगों की हालत गंभीर है और अभी तक सिर्फ 484831 लोग रिकवर कर पाए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 26 हजार 776 पहुंच गई है। प्रतिदिन यह आंकड़ा दुगनी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जो कि बहुत चिंता का विषय है।

22 जनवरी 2020 तक दुनिया में सिर्फ कोरोना के 580 मामले थे और 2 महीनों में यह बढ़कर एक लाख तक पहुंच गए। इसके बाद मामले पढ़ने में और तेजी आई और 22 मार्च से आज 15 अप्रैल तक दुनिया में 20 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। अगर कोरोना से मरने वालों की बात करें तो 22 जनवरी तक 17 लोग मरे थे और 22 मार्च आते-आते 7979। इसके बाद यह आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़, जिसके बाद अब मरने वालों की संख्या 126000 से ज्यादा हो गई है।

लॉकडाउन 2 के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

वे 10 देश जहां कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव

दुनिया के सबसे शक्तिशाली और विकसित देश कोरोनावायरस की चपेट में ज्यादा आए हैं। जो देश सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित हैं, उनके नाम अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, चाइना, ईरान, तुर्की, बेल्जियम है। अमेरिका में तो कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। इस समय अमेरिका में 614246 लोग संक्रमित हैं और 26064 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस समय कोरोना की दवा खोजने में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई है। मालूम हो कोरोना के उपचार के लिए इस समय Hydroxychloroquine नाम की दवा के साथ कुछ अन्य दवाइयों मिलाकर उपचार किया जा रहा है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten + six =