पूरे देश में लॉक डाउन है और इसका सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी संक्रमित लोग तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आज रविवार को देश में कोरोनावयरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8504 हो गई है। इनमें से 7367 सक्रिय मामले हैं। जबकि 715 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं मृतकों की संख्या 289 पहुंच गई है।
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। जिसमें कई मुख्यमंत्रीयो ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य दिल्ली 1069 और महाराष्ट्र में 1700 सौ से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
यूपी: सुरक्षा उपकरणों पर विशेष ध्यान, पीपीई किट बनाने के लिए सीएम ने…
यूपी में तबलीगी जमात पर कार्यवाही
21 Tablighi Jamaat attendees including 10 people from Indonesia, 7 from Thailand & 4 Indians have been taken on remand by police today. A case has been registered against them for hiding after returning from Delhi's Markaz: Vipin Kumar Mishra, SP Bahraich. #COVID19 pic.twitter.com/E9Z7Qgy0Z2
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2020
दिल्ली में 712 मरकज के मामले हैं, जबकि यूपी में 431 में से 268 मरकज के हैं। यूपी में तबलीगी जमात से जुड़े हुए, इंडोनेशिया के 10, थाईलैंड के 4 और भारत के 3 नागरिकों को इलाज के बाद पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। उनके खिलाफ मरकत से लौटने के बाद छिपने का आरोप है। विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा के नियमों का उल्लंघन करने के लिए अलग से धाराएं लगाई गई है।