कृषि बिल पास हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है। लेकिन अभी भी इसको लेकर राजनीति जारी है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में कृषि बिल के विरोध में ट्रैक्टर पर बैठकर रोड शो किया था।
कृषि बिल नहीं! कृषि बिल नहीं! आखिर क्यों भ्रम फैला रहे हो? एक तरफ राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं। न खेती जानते हैं न किसानी उन्हें तो ये भी पता नहीं कि प्याज ज़मीन के ऊपर होता है या नीचे: कमलनाथ के बयान कि CM बनने पर कृषि बिल नहीं होने दूंगा लागू पर म.प्र. CM pic.twitter.com/PDjiKm1Gad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2020
जिस ट्रैक्टर पर राहुल गांधी बैठे थे उस पर सोफा लगा हुआ था। इसी को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज कैसा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि बिल का विरोध करते ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर कृषि बिल को लेकर क्यों हम भ्रम फैला रहे हो?
ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे राहुल गांधी
एक तरफ राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगा कर घूम रहे हैं ना खेती जानते हैं ना किसनी। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे।
बता दें कृषि बिल को लेकर विपक्ष का कहना है कि यह किसानों के मुंह से निवाला छीनने वाला है। जबकि सरकार का कहना है कि इससे किसानों को लाभ होगा और बिचौलियों का काम तमाम होगा। इसी को लेकर दोनों में तनातनी चल रही है। सरकार का आरोप है कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है।