भारत को विश्व में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने वाले डॉ वर्गीज कुरियन का आज 26 नवम्बर 2019 को 98 वां जन्मदिवस है। डॉ वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवम्बर 1921 को हुआ था और उनकी मृत्यु 9 सितम्बर 2012 को हुई। डॉ वर्गीज कुरियन को श्वेत क्रांति का जनक तथा मिल्कमैन ऑफ़ इण्डिया के नाम से जाना जाता है। डॉ वर्गीज कुरियन ने दुध की कमी को झेलने वाले भारत को विश्व का सबसे बड़ा दूध का उत्पादन करने वाला देश बना दिया।
डॉ वर्गीज कुरियन का ऑपरेशन फ्लड
ऑपरेशन फ्लड विश्व में सबसे ज्यादा विकास वाले कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है, आपरेशन फ्लड 1970 में शुरू हुआ था। ऑपरेशन फ्लड ने दूध उत्पादन से जुड़े सभी किसानो को एक नया मोड़ दिया, किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जिससे किसान अपने अनुसार अपना उत्पादन कर सके और दूध का उत्पादन सर्वाधिक हो सके। डॉ वर्गीज कुरियन ने ही अमूल जैसी दूध संस्थाओं की स्थापना की है, आज भारत पूरे विश्व में दूध का निर्यात करने वाला देश बन गया है।
निःशुल्क बने IAS/PCS अधिकारी: UPSC कोचिंग
डॉ वर्गीज कुरियन की एक दिलचस्प बात
पूरे विश्व को दूध पिलाने वाले डॉ वर्गीज कुरियन जिनको श्वेत क्रांति का जनक तथा मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया के नाम से नवाजा जाता है। उनकी जीवन की एक बहुत ही दिलचस्प बात यह है की डॉ वर्गीज कुरियन खुद दूध नहीं पीते थे, उनका कहना था की मुझे दूध अच्छा नहीं लगता है इसलिए वह दूध नहीं पीते थे।
डॉ वर्गीज कुरियन को मिलने वाले सम्मान
- 1963 में रमन मेगसेसे पुरस्कार
- 1965 में पद्म श्री पुरस्कार
- 1986 में कृषि रत्न
- 1986 में वाटलर शांति पुरस्कार
- 1989 में वर्ल्ड फ़ूड पुरस्कार
- 1993 में इंटरनेशनल पर्सन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार
- 1999 में पद्म विभूषण पुरस्कार